Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

छ: दिन पहले हमला जान बच गई तो अब कर दी हत्या : कांग्रेस के पूर्व पार्षद की घर में ही की गई हत्या

उज्जैन |  मध्यप्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गोली मार कर हत्या कर दी गई , पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) की शुक्रवार सुबह 5 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर गुड्‌डू को चार से ज्यादा गोलियां मारीं। वारदात हत्या के तरीके से लगता है की हत्या किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं की बल्कि रात को उनके घर में मोजूद किसी सख्स ने ही की है और   परिजन ने भी  गुड्‌डू की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और दो बेटों पर लगाया है। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह बताया है।

दरअसल छ: दिन पहले भी गुड्डू कलीम पर हमला हुआ था उस दोरान नाले में खुद कर गुड्डू ने अपनी जान बचाई थी , गुड्डू 4 अक्टूबर की  सुबह वाकिंग के लिए घर के बाहर घूम रहे थे तभी उनके सामने एक कार आकर खड़ी हुई और उसमे से एक युवक ने निकल कर उन पर फायर किया था जिसके बाद गुड्डू ने तत्काल नजदीक ही नाले में खुद कर अपनी जान बचाई थी लेकिन उनके हाथ में फेक्चर हो गया  था और उपचार के लिए वह इंदौर के अस्पताल में भर्ती थी और वारदात के बाद  7 अक्टूबर को थाने में उनके द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी | कलीम ने इसी दोरान  थाने में आवेदन देकर अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।ये मामला जाँच में ही चल रहा था की गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात जब गुड्डू अपने बेडरूम में शो रहे थे तभी उन पर हमला हो गया और गोली मार कर हत्या कर दी गई |

नीलगंगा पुलिस के अनुसार, गुड्‌डू के मामा नसरुद्दीन ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। टीम जब मौके पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने गुड्‌डू की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी, बड़े बेटे दानिश और छोटे बेटे आसिफ उर्फ मिंटू को पुलिस को सौंपा। उन्होंने बताया कि गुड्‌डू ने पिछले 12 साल से तीनों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।

Related posts

उज्जैन की होटल में बुजुर्ग से सम्बन्ध बनाकर बनाया विडिओ : वायरल करने की धमकी देकर वसूले 24 लाख

Jharkhand Flood Alert: गढ़वा-लातेहार में स्कूल बंद, 10 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

Jansamvad Express Digital

नरवर की महारानी की हत्या नही इंदौर के अस्पताल में हुई सामान्य मौत ,अपनी मर्जी से बेटी की देखरेख में थी आखरी समय तक बेटी ने की देखरेख

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment