Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

झारखण्ड में भाजपा से JMM में शामिल पूर्व विधायक : कई नेता भी छोड़ चुके पार्टी

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 13 और 20 नवंबर को कराए जाने हैं। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भाजपा विधायकों ने सत्ताधारी दल- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के पूर्व विधायकों ने झामुमो का दामन थाम लिया है। JMM में शामिल होने वाले नेताओं में लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी के नाम शामिल हैं। बता दें कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाने हैं। 13 और 20 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल झारखंड में झामुमो-कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की गठबंधन सरकार है।

टिकिट कटने टिकिट ना मिलने से नाराज बदल रहे पाला

पूर्व विधायकों के झामुमो में शामिल होने का ताजा घटनाक्रम तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक के झामुमो में शामिल होने के बमुश्किल दो दिन बाद ही सामने आया है। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षांडगी ने कहा, ‘हम आज झामुमो में शामिल हो गए।’

षांडगी ने भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता के पद से हटने के करीब डेढ़ महीने बाद जुलाई में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न संगठनात्मक और जन-उन्मुख मुद्दों का हवाला देते हुए भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेजा था। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने के अपने प्रयासों के बावजूद पार्टी नेतृत्व के ‘उदासीन दृष्टिकोण’ पर भी निराशा व्यक्त की थी।

Related posts

उत्तरी से आ रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी

फिर हुआ छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 11 पुलिसकर्मी शहीद

रूपसिंह महाराज की जयंती पर निकला चल समारोह

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment