Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा एलान पानी के सभी बिल होंगे माफ़

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अपना वादा दोहराया है। उन्होंने कहा है कि दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे।

वजीरपुर विधानसभा में रविवार को पदयात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का लोगों से भव्य स्वागत किया। केजरीवाल स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से मिले। केजरीवाल ने कहा कि पानी का बिल बढ़कर आ रहा है तो उसे भरने की जरूरत नहीं है। फरवरी में चुनाव के बाद सभी के पानी के बिल माफ करवा देंगे।

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

10 साल पूरी ईमानदारी से काम किया, पूरे देश में कहीं इतने काम नहीं हुए जितने दिल्ली में हुए हैं। सभी को मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और इलाज मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि दिल्ली की जनता को कुछ भी फ्री नहीं देना चाहिए।

अब 24 घंटे दिल्ली में बिजली है: केजरीवाल

उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि पहले रोज 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे। पूरी रात बिजली नहीं रहती थी। लोगों को जनरेटर और इनवर्टर खरीदने पड़ते थे। लेकिन अब किसी के घर में इनवर्टर नहीं है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है। पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और कहीं नहीं आती है।

पानी के सारे बिल माफ कर दूंगा

केजरीवाल ने कहा कि पानी फ्री किया है। लेकिन, लोगों के पानी के बिल बहुत आए हुए हैं। जेल में डालने के बाद लोगों को परेशान करने के लिए इतने बिल बना कर भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे। दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।

Related posts

महाकालेश्वर मंदिर के नवागत प्रशासक प्रथम कोशिक ने संभाली जिम्मेदारी : भस्म आरती दर्शन के बाद कार्यभार ग्रहण किया

Jansamvad Express Digital

आज मनाई जा रही शीतला सप्तमी , महिलाए सुबह से ही पहुचने लगी मंदिर

Jansamvad Express Digital

नजर हटी दुर्घटना घटी , कुली की सही समय पर यात्री पर गई नजर और बच गई जान ,नही तो आ गई थी मौत

Leave a Comment