Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सलमान खान को फिर धमकी : फिरोती में मांगी 02 करोड़ की राशी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार धमकी देने वाले ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली इस धमकी में कहा गया है कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी। मैसेज मिलने के बाद वर्ली में मौजूद अधिकारियों ने मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 दिन पहले भी सलमान को इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई है। ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

तैय्यब ने 25 अक्टूबर की शाम NCP नेता बाब सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में मैसेज भेजा था। इसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी।

Related posts

महाकालेश्वर मंदिर के नवागत प्रशासक प्रथम कोशिक ने संभाली जिम्मेदारी : भस्म आरती दर्शन के बाद कार्यभार ग्रहण किया

Jansamvad Express Digital

आज होगा दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान: फ़रवरी माह में हो रहा सरकार का कार्यकाल ख़त्म

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Comment