Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

क्रिकेटर अक्षर पटेल महाकाल मंदिर पहुंचे

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल सोमवार सुबह अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पिछले महीने ही अक्षर पटेल और मेहा विवाह बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद ये कपल पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचा था। दोनों ने करीब दो घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। महाकाल मंदिर में पंडित यश पुजारी ने गर्भगृह में अक्षर पटेल और मेहा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक कराया।

Related posts

हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी की लिस्ट : कांग्रेस ने दो लिस्ट में 32 प्रत्याशी घोषित किये

Jansamvad Express Digital

आज से इंदौर में मेट्रो की दिखेगी रफ़्तार : पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Jansamvad Express Digital

इन्दौर- युवाओं को नौकरी देने लिये रोजगार मेला 2 मार्च को

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment