Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

CBI ने BSNL के GM को रिश्वत लेते पकड़ा

भोपाल | मध्यप्रदेश के  भोपाल में सीबीआई (CBI) ने बीएसएनएल (BSNL), कोर नेटवर्क, टीएक्स वेस्ट, सुल्तानिया रोड के प्रिंसिपल जीएम (GM) महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के मुताबिक जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) अनुरोध साहू ने शिकायत करते हुए बताया था कि महेंद्र ने उन्हें एक आरोप पत्र जारी किया है।

इससे नाम हटाने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। नहीं देने के एवज में कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की है। 15 हजार रुपए पहली किश्त के तौर पर लेते हुए आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया है।

पूरी कार्रवाई के लिए सीबीआई ने जाल बिछाया था। शुक्रवार की रात को कार्रवाई को सुल्तानिया रोड स्थित बीएसएनएल ऑफिस में अंजाम दिया गया है।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि व्यवसाय शिखर सम्मेलन 2025 में उचित मूल्य प्रावधान की रूपरेखा प्रस्तुत की

सहयोग सेवा संस्था व प्रशासनिक अधिकारियों ने करवाए हाथ पीले: दूल्हा दूल्हे की करवाई शादी

NEET UG Exam Process Changes: अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट परीक्षा, शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

Leave a Comment