Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

KBC की हॉट सीट पर बैठी होनहार एस आई ने तनाव के चलते दे दी जान : डिप्रेशन बना मौत का कारण

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की बिल्डिंग से कूदकर जान देने वाली एसआई नेहा शर्मा साल 2017 में कौन बनेगा करोडपति में शामिल हो चुकी है वह अमिताब बच्चन ने उन्हें कहा था ड्यूटी का तनाव यहाँ तो छोड़ दीजिये आप KBC में है , नेहा शर्मा  (32 वर्ष ) लम्बे समय से तनाव की जिन्दगी जी रही थी वह शादी के पहले से ही  डिप्रेशन में थीं। वह ड्यूटी और पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत प्रेशर में रहती थीं। हमेशा कंफ्यूज रहती थीं। अक्सर कहती थीं, ये लाइफ मेरी अपनी नहीं है। मुझे समाज के लिए बनाया गया है।

कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान नेहा को तनाव में देखकर होस्ट अमिताभ बच्चन ने कहा था- ड्यूटी का प्रेशर यहां तो छोड़िए, आप KBC में हैं। शो में नेहा ने 5 हजार के सवाल पर ही पहली लाइफलाइन ले ली थी। 9वें सवाल का गलत जवाब देने पर अमिताभ बच्चन से कहा था कि उन्हें जवाब पता था, लेकिन कंफ्यूज हो गईं। वह आसान सवालों के जवाबों पर भी संतुष्ट नहीं थीं। शो में हंसी-मजाक के दौरान भी वह सीरियस होकर ही बैठी रहीं।

एसआई नेहा शर्मा ने शुक्रवार को इंदौर में सातवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया थ। वो पति और बच्चों के साथ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) कैंपस में रहती थी। नेहा की नियुक्ति 2015 में पुलिस विभाग में हुई थी। वह मूल रूप से नीमच की रहने वाली थी। साल 2019 में टीचर ओमशरण से रायपुर में शादी हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी के पहले से नेहा का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

Related posts

संस्कार फिल्म के निर्माण टीम ने लवखेड़ी धाम में किया हवन- पूजन

Jansamvad Express Digital

भाजपा नेता भगवान पण्ड्या का जन्मदिन धूमधाम से बनाया गया इंगोरिया मैं कार्यकर्ताओं द्वारा

कार्तिक चोक में दो परिवार में फटाखे चलाने से रोकने की बात पर हुआ विवाद , मारपीट हुई

Leave a Comment