Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी गंतव्य बनाने, निवेश बढ़ाने और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और शांत वातावरण इसे फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाना है। उन्होंने बताया कि राज्य की फिल्म नीति के तहत सब्सिडी, टैक्स छूट और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग से जुड़ी अनुमतियों को सरल और समयबद्ध बनाया गया है।

धामी ने कहा कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और विभिन्न जिलों में लोकेशन बैंक तैयार किया गया है। इससे फिल्म निर्माताओं को अलग-अलग प्रकार की लोकेशन एक ही मंच पर उपलब्ध हो रही हैं।

इस अवसर पर मधुर भंडारकर ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और उन्होंने भविष्य में राज्य में शूटिंग करने की इच्छा व्यक्त की।

 

Related posts

इसराइल और ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री ; इजराइल को अमेरिका ने हथियार भेज की मदद

कोरोना में हुए राशन घोटाले मामले में TMC नेता को ED ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

Leave a Comment