Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

Manish Sisodiya Case _आज कोर्ट में सुनवाई , सिसोदिया के लिए अहम आज का दिन

नई दिल्ली | दिल्ली शराब घोटाले में पिछले कई महीनों से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता  मनीष सिसोदिया के लिए आज बड़ा दिन है। मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी करेंगे। पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस खन्ना की बेंच ने ED से उसके द्वारा पेश तथ्यों के आधार पर पूछा कि वो सबूत कहां है जो यह साबित करते हों कि मनीष सिसोदिया मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं

6 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार 

सुप्रीम कोर्ट ने ED से कहा कि सरकारी गवाह बने कारोबारी दिनेश अरोड़ा के बयान के अलावा सिसोदिया के खिलाफ सबूत कहां हैं। सिसोदिया को अगर पैसे मिले तो किसने दिया और यह उन तक कैसे पहुंचा? पैसे देने वाले बहुत सारे लोग हो सकते हैं। जरूरी नहीं कि यह शराब से जुड़ा हो। बता दें कि ED ने मनीष सिसोदिया को जेल से ही 6 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में सीबीआई वाले मामले में गिरफ्तार थे और वह 26 फरवरी को सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट में 12 अक्टूम्बर को होनी सुनवाई 

मनीष सिसोदिया से जुड़े ED केस में कोर्ट ने 12 अक्टूम्बर जमानत पर सुनवाई के लिए लगाई थी आज इस मामले पर सुनवाई होना है आज कोर्ट तय करेगी की मनीष सिसोदिया को जमानत देनी है या नहीं |आज का दिन आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के लिए अहम माना जा रहा है

Related posts

निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

हरियाणा में हिंसा की कहानी आखिर मणिपुर के बाद अब क्यों जल रहा हरियाणा

इंदौर खजराना गणेश और उज्जैन के कृष्ण मंदिर में ठण्ड के चलते भगवान् को पहनाए गर्म कपडे , सिगड़ी भी लगाईं

Leave a Comment