Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

NEET केस में CJI बोले- आरोपियों के बयानों में अंतर:हालात बताते हैं कि पेपर स्ट्रॉन्ग रूम से पहले ही लीक हुआ

NEET विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में 40 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई CJI चंद्रचूड़ की बेंच के सामने जारी है। ये चौथी सुनवाई है। आज रीएग्जाम पर फैसला आ सकता है।

याचिकाकर्ता के वकील नरेंद्र हुड्डा ने NTA के रिजल्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- ऑल इंडिया रैंक नहीं दी गई है। न ही परीक्षा केंद्रों का क्रम जारी किया गया है। ऑल इंडिया रैंक और सीरियल नंबर रोक दिए हैं।

CJI ने कहा- आरोपियों के बयान अलग-अलग हैं। अमित आनंद के एक बयान में कहा गया है कि लीक 4 तारीख की रात को हुआ था। दूसरे बयान में कहा गया है कि यह 5 तारीख की सुबह व्हाट्सएप पर पेपर मिला था। अमित आनंद के बयान अलग-अलग हैं। यदि पेपर लीक (4 मई) की रात को हुआ है, तो जाहिर है कि लीक ट्रांसपोर्टेशन के दौरान नहीं, बल्कि स्ट्रॉन्ग रूम वॉल्ट से पहले हुआ था।

Related posts

आगर सुसनेर मार्ग पर बोलेरो कार की टक्कर से शादी में बाइक से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत एक अन्य घायल

Jansamvad Express Digital

International Day Of Yoga 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश भर में लोगो ने योग किया

यूपी में सपा नेता तो एमपी में भाजपा नेताओ की बदजुबानी : मंत्री ,उपमुख्यमंत्री और अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री का विवादित बयान

Leave a Comment