नई दिल्ली || स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत दौरे पर आए स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस के साथ बैठक की।
विदेश मंत्री ने इस दौरान कहा कि आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। साथ ही इस दौरान एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखायी गयी। विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस की ये भारत यात्रा कई मायनों में अहम है।
