Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद आज से विधानसभा सत्र शुरू

नई दिल्ली:  मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद आज विधानसभा का सत्र शुरू होगा। आज 12वें विधानसभा का सातवां सत्र बुलाया गया है। इससे पहले कल रात नवगठित सरकार की पहली बैठक मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के बंगले पर आयोजित की गई। ये बैठक सिंह के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग एक घंटे बाद हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एल. दीखो और नवनियुक्त मंत्री गोविंदास कोंथोजम और के. लोकेन सिंह के साथ मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल भी शामिल हुए। इस बीच, लोक भवन ने सूचित किया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (6 सदस्य), नगा पीपुल्स फ्रंट (5 सदस्य), जनता दल-यूनाइटेड (1 सदस्य) और दो निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।

Related posts

वैश्य महासम्मेलन द्वारा स्वागत

Jansamvad Express Digital

अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने किए महाकाल के दर्शन:भस्म आरती में शामिल हुईं

झारखण्ड में फिर एक बार हेमंत सोरेन सरकार , 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Leave a Comment