Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अमेरिका दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर: क्रिटिकल मिनिरल्स मंत्रिस्तरीय बैठक में हुए शामिल

नई दिल्ली: अमेरिका दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की पहल पर वॉशिंगटन में आयोजित क्रिटिकल मिनिरल्स मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। इसमें 50 से अधिक देशों ने शिरकत की।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों पर चर्चा बेहद उपयोगी और परिणामोन्मुख रही। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर Mineral Security Partnership के तहत ज़रूरी खनिजों की सप्लाई को सुरक्षित, विविध और भरोसेमंद बनाने के लिए Forum on Resource Geostrategic Engagement यानी FORGE पहल का नया संस्करण लॉन्च किया गया, जिसे भारत ने समर्थन दिया है।

विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में भारत का लंबे समय से भागीदार रहा है और महत्वपूर्ण खनिज दोनों देशों के सहयोग का एक अहम स्तंभ हैं। विदेश मंत्री ने अपने अमेरिका दौरे को उपयोगी और  सार्थक बताया।

Related posts

पतंजलि विज्ञापन केस- सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

बुधनी मे कांग्रेस और विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रेली आज : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विजयपुर में आमसभा को करेंगे संबोधित

Jansamvad Express Digital

मंत्रालय बटवारे के बाद NDA में लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सस्पेंस , बिडला के साथ ही TDP और JDU कर रही दावेदारी

Leave a Comment