Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयपटनाबिहारराज्यराष्ट्रीय

बाराचट्टी : फायरिंग रेंज में विस्फोट, 1 बच्चे की मौत, 1 घायल

बाराचट्टी (गयाजी , बिहार) : गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमेंर पंचायत के देवरी डुमरी फायरिंग रेंज में एक खौफनाक हादसा हुआ। फायरिंग रेंज में गोला-बारूद के वेस्टेज (कबाड़) इकट्ठा करते समय विस्फोट हो गया, जिसमें 15 वर्षीय सौरभ की मौत हो गई और मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में इलाज के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी से राजगीर से आई सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने फायरिंग प्रैक्टिस के लिए रेंज बुक की थी। फायरिंग से पहले आसपास के गांवों के लोगों को माइक के माध्यम से चेतावनी दी गई थी कि वे प्रतिबंधित रेंज में न जाएं। इसके बावजूद कुछ बच्चे गोला-बारूद का कबाड़ इकट्ठा करने के लिए रेंज में चले गए, जिससे यह जानलेवा दुर्घटना हुई।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि फायरिंग रेंज आम लोगों के लिए प्रतिबंधित है और रेंज में जाने की अनुमति किसी को नहीं है। मृतक सौरभ और घायल मुकेश रेंज में कबाड़ इकट्ठा करने गए थे, तभी विस्फोट हुआ।

स्थानीय लोग बताते हैं कि वे अक्सर वेस्टेज से तांबा निकालते हैं और उसे बेचते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कई बार विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं।

इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बाराचट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

Related posts

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी पहलवानों से मिलने अखाड़े पहुचे

Jansamvad Express Digital

खेलो इंडिया में उज्जैन मलखंब टीम पहले पायदान पर पहुची , टीम को मिला गोल्ड

AAP Leadar Manish Sisodia Arrest Live: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश किए गए; CBI ने मांगी पांच दिन की रिमांड; आप का विरोध जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment