Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कल पहली फरवरी को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का बजट करेंगी पेश

नई दिल्ली ||  केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कल पहली फरवरी को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का केन्द्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा के बाद बजट की प्रति राज्यसभा के पटल पर रखी जाएगी। वर्ष 2019 में वित्त मंत्री का कार्यभार सम्भालने के बाद यह निर्मला सीतारामन का लगातार नौवां बजट है। संसद में बजट भाषण सम्पन्नं होने के बाद बजट की प्रति मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े  https://jansamvadexpress.com/bitingtheritrit/

इस बीच देश के विभिन्न हिस्सों से आए महाविद्यालयों के लगभग तीस विद्यार्थियों को कल लोकसभा गैलरी से केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखने का अवसर मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने वक्तव्य में कहा है कि इससे विद्यार्थियों को वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण संसदीय कार्यवाही देखने का अवसर मिलेगा। ये विद्यार्थी भारत के विभिन्न राज्यों से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, चिकित्सा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों से संबंधित हैं।

विद्यार्थी कर्तव्य भवन-1 स्थित वित्त मंत्रालय का दौरा भी करेंगे। इससे उन्हें मंत्रालय के कामकाज, नीति निर्माण प्रक्रियाओं और राष्ट्र निर्माण में संस्थानों की भूमिका को समझने का अवसर प्राप्तय होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन शाम को इन विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगी और बजट की प्रमुख प्राथमिकताओं, देश के भविष्य के लिए इसके दृष्टिकोण और युवाओं पर इसके प्रभावों पर चर्चा करेंगी।

 

Related posts

यात्री बस चलाते समय ड्रायवर को अचानक आया अटेक ड्रायवर की मौत

Jansamvad Express Digital

निर्माण के दौरान नींव धंसी, 50 साल पुराना मकान गिरा; 12 साल के असरान की मौत, नानी गंभीर

Jansamvad Express Digital

दिनदहाड़े राजू की हत्या मामले में पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

Leave a Comment