Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जिले को 1166.61 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात देंगे

उज्जैन || उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में कुल 1166.61 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 1162.60 करोड़ रुपए की लागत से 06 कार्यों का भूमिपूजन और 04.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नगर निगम के 03 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 फरवरी को उज्‍जैन में प्रस्‍तावित कार्यक्रमानुसार दोपहर 12 बजे हरियाखेडी में नगर निगम की 1133.67 करोड़ रुपए की लागत की हरियाखेडी जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे।

इसके पश्‍चात दोपहर 01 बजे कालिदास संस्‍कृत अकादमी में 16 डोर टू डोर कचरा गाड़ी एवं 5 अन्‍य वाहनों का लोकार्पण लागत 2.36 करोड़ रुपए, नवीन वायरलेस हेंडसेट लोकार्पण 0.75 करोड़ रुपए, रामघाट छोटा पुल पेयजल लाईन शिफ्टिंग कार्य का भूमिपूजन लागत 6.12 करोड़ रुपए, एनिमल कारकस प्‍लांट सी.एन.जी से संचालित का भूमिपूजन लागत 2.49 करोड़ रुपए, नगर वन क्षिप्रा विहार का लोकार्पण लागत 0.90 करोड़ रुपए, स्‍मार्ट सिटी के माध्‍यम से स्‍केटिंग रिंग का भूमिपूजन लागत 1.32 करोड़ रुपए, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के माध्‍यम से भैरवगढ़ प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का भूमिपूजन लागत 03 करोड़ रुपए और जीवाजीगंज सिविल अस्‍पताल का भूमिपूजन लागत 16 करोड रुपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर आमसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद सायं 04 बजे दशहरा मैदान पर वन विभाग एवं मध्‍यप्रदेश राज्‍य लघु वनोपज( व्‍यापार एवं विकास) सहकारी संघ द्वारा 11 से 16 फरवरी तक आयोजित श्री महाकाल वन मेला उज्‍जैन 2026 का शुभारंभ करेंगे।

Related posts

ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर पर बनी सहमति, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

महाकाल मंदिर शरण को लेकर जीएसआई जाँच टीम आई

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में मतदान की तारीख बदलाव को लेकर राजनेतिक दलों की मांग : चुनाव आयोग जल्द लेगा फैसला

Leave a Comment