Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका में बर्फीले तूफान से हवाई यात्रा प्रभावित, 8,000 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली || अमेरिका में भारी बर्फबारी और तूफान के कारण 8,000 उड़ानें रद्द। एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और न्यूआर्क की उड़ानों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की।

अमेरिका में तेज बर्फीले तूफान के कारण हवाई यात्रा पर गंभीर असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई प्रमुख एयरलाइनों ने रविवार और सोमवार के लिए लगभग 8,000 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

इस तूफान को लेकर भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने बताया कि न्यूयॉर्क और अन्य जगहों पर हो रही भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान के कारण एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते 24 फरवरी को न्यूयॉर्क और न्यूआर्क से आने-जाने वाली सभी एयर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है और उनसे अपील की है कि वे किसी भी जानकारी के लिए एयर इंडिया के 24×7 कॉल सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट airindia.com पर अपडेट चेक करें।

Related posts

21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की शपथ: साथ में मंत्री भी लेगे शपथ

Jansamvad Express Digital

सावन का पहला सोमवार आज: बाबा महाकाल मंदिर में हुई सावन की पहली भस्म आरती

Jansamvad Express Digital

अखिल भारतीय कालिदास समारोह को लेकर चुनाव आयोग से अनुमति का इन्तजार

Leave a Comment