Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आज इंदौर आएँगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : आपातकाल की विभीषिका संगोष्ठी में होंगे शामिल

इंदौर || मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी बुधवार को इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4:10 बजे एयरपोर्ट आयेंगे। इंदौर पहुंचने के पश्चात वह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सीएम इंदौर से शाम 7:40 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

इंदौर मीडिया सह प्रभारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि सीएम आपातकाल की विभीषिका पर संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि, आपातकाल की विभीषिका के काले अध्याय के 50वें वर्ष में भारत के महान लोकतंत्र के संरक्षण व संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 4:00 बजे आपातकाल की विभीषिका पर संगोष्टी का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के साथ ही विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई सम्मिलित होंगे।

Related posts

इंदौर जनसुनवाई बनी उम्मीद की किरण: किडनी रोगी रामदयाल के परिवार को मिला रोजगार, पत्नी ने शुरू की चाय-नाश्ते की दुकान

Jansamvad Express Digital

5 राज्य 8 एग्जिट पोल , कही कांग्रेस तो कही भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में चार पोल कांग्रेस के तो 4 भाजपा के पक्ष में

शहरवासियों को महाकाल मंदिर में आधारकार्ड दिखाकर अलग द्वार से प्रवेश करने के निर्णय का संत अवधेश पूरी ने किया स्वागत

Leave a Comment