Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तरकाशी टनल हादसा : टनल में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?

उत्तरकाशी के सिलक्यारा गांव में एक सुरंग में फंसे क़रीब 40 मज़दूरों को बाहर निकालने की कोशिश लगातार जारी है. शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन का छठा दिन रहा लेकिन सफलता नहीं मिली.

गिरिडीह के रहने वाले एक मज़दूर ने बताया कि उसके कई साथी मज़दूर सुरंग में फंसे हुए हैं जिसके कारण वे तनाव में है.

वे कहते हैं, “मैं भी उन्हीं के साथ इस टनल में काम करता हूँ. रविवार को वो रात की शिफ़्ट में थे. मैं दिन की शिफ्ट में काम करता हूँ लेकिन उस दिन दिवाली के कारण मेरी छुट्टी थी. अगर हादसा न होता, अंदर फंसे लोग भी रविवार को दिवाली की छुट्टी करते. लेकिन साथियों की रात की शिफ़्ट के ख़त्म होने से पहले ही 5 बजे सुबह सुरंग के 200 मीटर अंदर ऊपर का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा और लगभग 70 मीटर तक मलबा फैल गया.”

गिरिडीह के इस मज़दूर ने बताया कि उनके राज्य झारखंड के 15 मज़दूर अंदर फंसे हैं.

Related posts

जया किशोरी के कार्यक्रम में खाली पडा पंडाल फिर भी ना पुलिस का मान ना पत्रकारों का सम्मान

Jansamvad Express Digital

पोती को फोन पर बात करने से रोकना दादा को पढ़ा महंगा

धर्म रक्षा यात्रा पहुंची भौरासा ,हिंदू जागरण मठ मंदिर मठ मंदिर संरक्षण मंदिरों से कलेक्टर की वैधानिक प्रविष्टि हटे एवं वंशानुगत नामांतरण हो

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment