Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

कश्मीर में 3 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला:कर्नल-मेजर और कश्मीर पुलिस के DSP शहीद, एक जवान लापता; सेना ने 2 दहशतगर्दों को मार गिराया

नई दिल्ली |  कश्मीर में एक बार फिर सेना और आन्तान्कियो के बिच में मुठभेड़ शुरू हो गई है , पिछले 3 दिनों में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में आर्मी और पुलिस के 3 अफसर शहीद हो गए। वही  एक अन्य जवान लापता है। दरअसल, अनंतनाग जिले के गाडोल में 3 से 4 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने मंगलवार शाम संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। रात होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया था।

                                                           13 सितंबर यानी बुधवार सुबह जब दोबारा तलाश शुरू की गई, तो आतंकियों ने घने जंगल में घात लगाकर घेराबंदी की और हमला किया। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके चलते 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए।

मनप्रीत मोहाली के और मेजर आशीष पानीपत और भट कश्मीर के बडगाम के रहने वाले थे। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रतिबंधित रेजिस्टेंट फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

तीन दिन से चल रहे  अनंतनाग एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स

  • अनंतनाग एनकाउंटर में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक के शव श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल लाए गए हैं।
  • पुलिस के मुताबिक अनंतनाग में लश्कर के 2 आतंकी छिपे हैं, जिन्हें सेना ने घेर लिया है। इनमें से एक नागम कोकरनाग का रहने वाला उजैर खान है। जो पिछले साल जुलाई में लश्कर से जुड़ा था।
  • केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा- जब तक पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, वे सोचेंगे कि सब नॉर्मल है। बॉलीवुड वाले आ जाएंगे, क्रिकेट खेलने वाले आ जाएंगे। अगर उस पर दबाव डालना है तो उसे अलग-थलग करना होगा।

अफसरों का मानना है कि ये वही आतंकी हैं, जिनसे 4 अगस्त को कुलगाम के जंगल में मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए थे। कश्मीर में पिछले तीन साल में यह सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले इससे पहले कश्मीर के हंदवाड़ा में 30 मार्च 2020 को 18 घंटे चले हमले में कर्नल, मेजर और सब-इंस्पेक्टर समेत पांच अफसर शहीद हुए थे।

Related posts

अहमदाबाद प्लेन क्रेश में मरने वालो की संख्या 270 पहुंची : पूर्व सीएम रूपाणी के शव की नहीं हुई अब तक पहचान

छतीसगढ़ सरकार में मंत्री मंडल का गठन आज , 09 मंत्री लेंगे शपथ : कुछ नए कुछ पुराने चेहरे शामिल

Jansamvad Express Digital

राम नवमी के अवसर पर बजरंग दल द्वारा शहीद पार्क पर 2000 कन्याओं का किया गया पूजन, सांसद और उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद,

Leave a Comment