Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को भेजा चार पन्नों का जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को जवाब भेज दिया है। इससे पूर्व स्पेशल सीपी कानून-व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस की मीटिंग हो गई है। हमने जो जानकारी उनसे मांगी है वे हमें साझा करेंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को जवाब भेज दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में यौन उत्पीड़न के संबंध में राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली पुलिस ने उनसे सवाल पूछे थे। सूत्रों ने कहा कि, गांधी ने दिल्ली पुलिस को चार पन्नों का जवाब भेजा है जिसमें 10 बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि उत्तर स्पष्ट नहीं हैं। इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को आश्वासन दिया है कि, वह श्रीनगर में अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किए गए दावों के बारे में जानकारी साझा करेंगे और यह भी कहा कि, उन्हें इसके लिए कुछ समय चाहिए। दिल्ली कानून-व्यवस्था स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहाकि, दिल्ली पुलिस की मीटिंग राहुल गांधी के साथ हो गई है, हमने जो जानकारी उनसे मांगी है वे हमें साझा करेंगे। उन्हें एक नोटिस दिया गया है, नोटिस उनके कार्यालय द्वारा रिसिव किया गया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपना बयान देने के लिए समय चाहिए, क्योंकि यात्रा को काफी समय बीत चुका है, ऐसे में उन्हें यह याद करने के लिए कुछ वक्त की जरूरत है कि किसने उन्हें और उनकी टीम को क्या कहा था। विवरण प्राप्त करने के बाद उन्होंने हमारे साथ साझा करने का आश्वासन दिया है।

राहुल गांधी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस

विशेष पुलिस आयुक्त डॉ सागर प्रीत हुड्डा और नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तायल के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह तुगलक लेन स्थित गांधी के आवास पर उन्हें नोटिस देने के लिए पहुंची थी।

15 मार्च इंतजार किया और फिर 16 मार्च को नोटिस दिया

सूत्रों के मुताबिक, 15 मार्च को पुलिस टीम कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर उन्हें नोटिस देने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करती रही, लेकिन वह उनसे नहीं मिले। फिर 16 मार्च को वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद नोटिस दिया।

Related posts

हरदा में पटाखा फेक्ट्री में हुआ ब्लास्ट , कई लोगो की मौत , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जाँच के आदेश

Jansamvad Express Digital

आज से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र

दाना पानी जागरूकता अभियान का आरंभ किया गया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page