Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज बाबा महाकाल के दर्शन कर पद भार संभालेंगे

मप्र कांग्रेस के नए कप्तान इंदौर के जीतू पटवारी आज पीसीसी चीफ का पद संभालेंगे। इसके लिए वह इंदौर से सुबह 9 बजे रवाना होंगे। जीतू इंदौर से सबसे पहले उज्जैन जाएंगे, जहां वह बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लगभग दोपहर 3 बजे भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस पदभार ग्रहण समारोह में कमलनाथ और अजय सिंह व्यस्तता के कारण शामिल नहीं होंगे।

जानकारी के अनुसार जीतू पटवारी सुबह इंदौर से पहले उज्जैन जाएंगे। जिसके बाद वह 11 बजे देवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सोनकच्छ, आष्टा और सीहोर होते हुए दोपहर 3 बजे भोपाल पहुचेंगे। भोपाल पहुंचते ही जीतू का स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वह बैरागढ़, इमामी गेट बुधवारा, लिली टॉकिज, रोशनपुरा और लिंक रोड़-1 से होते हुए पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुचेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद। मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और युवाओं के सहयोग से ही मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब आने वाले समय में कांग्रेस के विचार को कैसे सामूहिक नेतृत्व के साथ घर-घर पहुंचना है, मैं इस भावना को जानता हूं।

Related posts

उज्जैन परिवहन विभाग ने 644 बसों का किया अधिग्रहण , उज्जैन आगर और गुना भेजी गई बसे

Jansamvad Express Digital

उत्तराखंड: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विजेताओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

अगले दो दिन तक पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment