Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस ने नवरात्री के पहले दिन जारी की 144 नामो की सूचि उज्जैन उत्तर और महिदपुर से पूर्व बागियों को दी टिकिट -जनसंवाद एक्सप्रेस की खबर पर मोहर

उज्जैन  |  आगामी  विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश  कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी है। 70 विधायकों को फिर से मौका दिया है। उज्जैन की सात में से पांच विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है इसमें तीन सीटो पर वर्तमान विधायको को मोका दिया है जबकि दो सीट पर नए प्रत्याशी को मोका दिया गया है , ये दोनों प्रत्याशी वर्ष 2018 में कांग्रेस के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़े थे , और कांग्रेस की तो हार हुई ही थी ये भी चुनाव हार गए थे और भाजपा को इसका फायदा मिला था |

कांग्रेस ने  उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी,जबकि महिदपुर से दिनेश जैन बोस को अपना प्रत्याशी बनाया वही वर्तमान विधायको में  घट्टिया से रामलाल मालवीय,तराना से महेश परमार, नागदा से दिलीप गुर्जर को टिकट दिया गया है।

फिलहाल पार्टी ने उज्जैन दक्षिण और बड़नगर का टिकट होल्ड किया है जिसमे बडनगर में वर्तमान में कांग्रेस के विधायक मुरली मोरवाल है जबकि दक्षिण में भाजपा का विधायक है और कांग्रेस से यह दावेदारों की बड़ी सूचि है |लेकिन प्रबल दावेदारों में राजेन्द्र वशिष्ठ , अजित ठाकुर , चेतन यादव के नाम शामिल है |

जनसंवाद एक्सप्रेस की खबर पर लगी मोहर “जो कांग्रेस के बने बागी उन्हें मिलता आया पार्टी से टिकिट’

जनसंवाद एक्सप्रेस ने 29 अगस्त के अपने अंक में उज्जैन जिले की आठ विधानसभा पर कांग्रेस के बागियों पर स्टोरी प्रकाशित की थी , जिसका टायटल बागी बनो टिकिट पाओ था | हमने इस खबर के माध्यम से बताया था की कांग्रेस का लम्बा इतिहास चला आ रहा है की यह कांग्रेस से जबभी कोई बागी होकर चुनाव लड़ा है उसे अगले चुनाव में टिकिट मिला है , इसमें आज जारी हुई लिस्ट में दो नाम और जुड़ गए है जिसमे उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी और महिदपुर से दिनेश जैन बोस का नाम शामिल है |

इससे पहले आपको बता दे महिदपुर से कल्पना परुलेकर घट्टिया से महेश परमार उज्जैन दक्षिण से राजेन्द्र वशिष्ठ उज्जैन दक्षिण से ही जयसिंह दरबार के नाम शामिल है जो बागी होकर चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस का टिकिट हासिल कर चुके है |

Related posts

रायपुर : बस्तर अंचल के विकास में प्राधिकरण ने नए आयाम किए स्थापित- बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल

Jansamvad Express Digital

नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शपथ के बाद करेंगे सचिवालय की सर्जरी

Jansamvad Express Digital

मंत्रालय बटवारे के बाद NDA में लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सस्पेंस , बिडला के साथ ही TDP और JDU कर रही दावेदारी

Leave a Comment