Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इस्कान मंदिर के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

उज्जैन में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आरती की , रविवार को उज्जैन में जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी लेकिन मुख्यमंत्री डॉ यादव को भोपाल में होने वाली पार्टी संगठन की बैठक की व्यस्तता के चलते रविवार सुबह भोपाल जाना होगा इसके चलते मुख्यमंत्री यादव नेआज ही इस्कान मंदिर पहुच पर इस्कान मंदिर के दर्शन और पूजन किया इसके बाद मंदिर परिसर में भगवन जगन्नाथ के अनुयायियों को अपना उद्बोधन भी दिया ,

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्णा पाथेय योजना के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा क उज्जैन में 2007 से शुरू भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की परंपरा जारी हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ , बलदाऊ और बहन सुभद्रा के अलग-अलग तीन रथ निकलने जा रहे हैं। जो बड़े ही हर्ष और आनंद का विषय है। इसी प्रकार प्रदेश के अलग-अलग 17 स्थानों पर भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन के इंद्रध्युमन महाराराज ने ही पुरी , उड़ीसा में जाकर जगन्नाथ धाम विकसित किया और उज्जैन से पूरी तक की सांस्कृतिक संबंध की परंपरा भी स्थापित की थी। भारत की एकता को अटूट बनाने में यह ऐतिहासिक प्रसंग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब भगवान श्री कृष्णा 5000 वर्ष पूर्व अपने भाई बलदाऊ के साथ आए थे तब वे सांदीपनी आश्रम पैदल ही गए थे। भगवान श्री कृष्ण की उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से कई लीलाएं जुड़ी है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने यहां निर्णय लिया है कि प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण
पथ पड़े हैं उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित कियाजाएगा

Related posts

उज्जैन में सुबह से दिखा मतदान का रुझान बड़ी संख्या में पहुचे मतदाता

Jansamvad Express Digital

संगम में डुबकी लगाने महाकुम्भ में पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू : राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी साथ में मोजूद

Jansamvad Express Digital

दिखने लगा बारिश का कहर : गुजरात में घरो में घुसा पानी , यूपी में बिजली गिरने से हुई 10 की मौत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page