Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

संगम में डुबकी लगाने महाकुम्भ में पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू : राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी साथ में मोजूद

प्रयागराज || महाकुम्भ में शामिल होने  आज देश की  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  प्रयागराज  पहुंची हुई  हैं। वह संगम में डुबकी लगाएंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं।

अब वह सीएम योगी और राज्यपाल के साथ संगम के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

Related posts

नौसेना ने 11 समुद्री लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी नाविक

Jansamvad Express Digital

प्रोफ़ेसर पर लगे आरोप झूठे या सच्चे: जांच कमेटी तय 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

Jansamvad Express Digital

उत्तराखंड: वोकल फॉर लोकल, चिकन मटन की आपूर्ति से किसान बन रहे मालामाल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment