Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

क्रूनो पार्क में एक और चीता की मौत , नामीबिया से लाये गए अब तक 10 चीतों की मौत

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत हो गई। नामीबिया से लाए गए चीता ‘शौर्य’ ने दोपहर 3.17 बजे दम तोड़ दिया। इससे पहले चीतों की मॉनिटरिंग कर रही टीम ने सुबह 11 बजे जब उसे देखा तो वह अचेत हालत में था। टीम ने उसे ट्रैंकुलाइज कर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। कुछ देर बाद उसे होश आया लेकिन कमजोरी बहुत थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शौर्य की मौत के कारण का खुलासा होगा। कूनो में अब तक 7 चीते और 3 शावक मिलाकर यह 10वीं मौत है। यहां प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में 8 चीतों को नामीबिया से लाया गया था। इसके बाद फरवरी 2023 में 12 और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।

चीता शौर्य अपने सगे भाई गौरव के साथ आया था। दोनों हमेशा एक साथ रहते थे, साथ शिकार करते थे। कुछ समय पहले दोनों की अग्नि और वायु चीते से भिड़ंत हुई थी। वे दोनों भी सगे भाई थे। इसमें अग्नि गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद चीतों को बाड़े में बंद कर दिया गया

Related posts

भौरासा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी का निष्कासन हुआ समाप्त,सांसद व जिला अध्यक्ष ने दुपट्टा पहनाया

jansamvadexpress

इंदौर के पब में देर रात तक पार्टी , विजय नगर ने नए एसीपी IPS अधिकारी ने दी दबिश

jansamvadexpress

उज्जैन नगर अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल: घोषणा बाकी , होर्डिंग तैयार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token