Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्य

जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने की डी आर एम एवं डी पी से मुलाकात

  • नागपुर में विधायक सुनील उईके ने की डी आर एम एवं डी पी से मुलाकात
  • जुन्नारदेव के रेल ओव्हर ब्रिज की लांचिंग का शैड्यूल हो शीघ्र तय :- सुनील उईके
  • जुन्नारदेव विधानसभा के छोटे रेल्वे स्टेशनों का उन्नयन कर बढ़ाई जाए सुविधाएं
  • हिरदागढ़ में हो पातालकोट एवं पेंचव्हेली का स्टॉपेज
  • कन्हान में स्थायी जी एम की नियुक्ति के साथ ही मशीनों की पेंच में शिफ्टिंग को तत्काल रोकने की रखी माँग
  • वेल्फेयर हॉस्पिटल एवं कन्हानव्हेली स्कूल के स्तर में किया जाए सुधार

जुन्नारदेव :- सोमवार को जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर नागपुर में मध्य रेल के डी आर एम विनायक गर्ग एवं वेकोलि के कार्मिक निदेशक डॉ हेमंत शरद पाण्डे से उनके कार्यालय में मुलाकात की। विधायक श्री उईके ने मध्य रेल के डी आर एम को क्षेत्र की रेल्वे सम्बन्धी समस्याओं का माँगपत्र सौपते हुए बताया कि जुन्नारदेव में निर्मित हो रहे रेल ओव्हर ब्रिज का निर्माण रेल्वे लाइन के दोनों ओर लगभग पूरा हो चुका है किंतु ओव्हरब्रिज को रेल लाइन के ऊपर से अभी लांचिंग ( जोड़ने ) की अनुमति प्राप्त होने में विलंब हो रहा है।

जिससे की क्षेत्रवासियों को आवागमन करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए तत्काल ओव्हरब्रिज की लॉन्चिंग का शेड्यूल तय किया जाए जिससे की जुन्नारदेव शहर सहित क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके। इसके साथ ही पेंचव्हेली फास्ट पैसेंजर का स्टॉपेज पालाचौरई, हिरदागढ़ एवं बरेलीपार में पूर्ववत प्रारम्भ किया जाए तथा पातालकोट सुपरफ़ास्ट का स्टॉपेज हिरदागढ़ में भी प्रारम्भ किया जाए इसके साथ ही इन सभी रेल्वे स्टेशनों का उन्नयन किया जा कर यहॉं पर जन सुविधाएं बढ़ाई जाए। मुलाकात में डी आर एम विनायक गर्ग ने विधायक श्री उईके को शीघ्र ही इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।

सोमवार को ही विधायक सुनील उईके ने वेकोलि मुख्यालय में कार्मिक निदेशक डॉ हेमंत शरद पाण्डे से मुलाकात कर कन्हान क्षेत्र में शीघ्र ही स्थायी जी एम की नियुक्ति की माँग के साथ ही कन्हान क्षेत्र की कोयला खदानों की मशीनों एवं संसाधनों की पेंच एरिया में शिफ्टिंग को तत्काल रोकने की माँग भी की। इसी के साथ विधायक श्री उईके ने बंद एवं नई कोयला खदानों को प्रारम्भ करने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने में हो रहे विलंब पर भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए उचित कदम उठाए जाने की माँग भी कार्मिक निदेशक के समक्ष रखी।

कन्हान क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सालय ( वेलफेयर हॉस्पिटल ) की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर कोयला खदान कामगारों, उनके परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की माँग भी की गई। वेकोलि की सहायता से जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में संचालित सी बी एस ई कन्हान व्हेली स्कूल भी अब वेकोलि की उपेक्षा के कारण लगातार अपनी पहचान खोते जा रहा है। कन्हानव्हेली स्कूल को पूर्व की तरह कंपनी की ओर से सहायता नही मिल पाने के कारण शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है, जिससे कि वेकोलि कामगारों एवं क्षेत्रवासियों को मंहगे निजी शिक्षण संस्थानों की ओर जाने को विवश होना पड़ रहा है। इएलिये कन्हान व्हेली स्कूल की सहायता पूर्ववत की जानी चाहिए। जिस पर कार्मिक निदेशक डॉ हेमंत शरद पाण्डे ने विधायक श्री उईके को आश्वत किया कि वे शीघ्र ही कन्हान क्षेत्र का दौरा कर एक बार पुनः उनके साथ कन्हान क्षेत्र में बैठक कर समस्याओं का निरीक्षण कर उनके उचित हल का प्रयास करेंगे।

Related posts

Ujjain: वार्ड 19 में भागीरथपुरा जैसे हालात, गंदे-बदबूदार पानी पर अधिकारी मौन?

Jansamvad Express Digital

AAP Leadar Manish Sisodia Arrest Live: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश किए गए; CBI ने मांगी पांच दिन की रिमांड; आप का विरोध जारी

Jansamvad Express Digital

महाकाल लोक से जोड़ कर धार्मिक विडिओ वायरल करने का मामला शहर के संत हुए नाराज

Leave a Comment