Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेहरादूनराज्यराष्ट्रीय

Uttarakhand Voter List: 8 से 20 अक्टूबर तक विशेष अभियान, घर-घर जाएंगे BLO

देहरादून || भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी *12,543 मतदान केंद्रों* पर 8 से 10 अक्टूबर तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) विशेष कैंप लगाएंगे। इस दौरान प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत ASDD सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद *12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक* BLO घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे।

क्या होगा इस अभियान में?

इस अभियान में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्यों को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। BLO वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जिनके नाम SIR से पहले की सूची में थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं।

BLO चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे।

इसके अलावा जो युवा *1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष* की आयु पूर्ण कर मतदाता बनने के पात्र हो रहे हैं, उनके भी फॉर्म 6 भरे जाएंगे।

BLO इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। आखिरी चरण में ERO बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके।

 

Related posts

देवास में ग्रेसिम के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर इकाई प्रमुख ने किया अभिनंदन

Jansamvad Express Digital

21 नवम्बर को उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव :मेडिकल कॉलेज  का करेंगे भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

किसान आन्दोलन फेस टू का दूसरा दिन , आज फिर अलग अलग बार्डर से दिल्ली की और बढ़ेंगे किसान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page