Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में चार लोगो की गिरफ़्तारी : आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

तिरुपति: सीबीआई के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू में कथित मिलावट के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है.

सीबीआई के नेतृत्व में जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने रविवार को ये गिरफ्तारी की हैं। इसमे  कुछ लोगों की गिरफ्तारी यूपी से भी हुई है। तिरुपति के लड्डुओं में कथित तौर मिलावट के मामले में सीबीआई के नेतृत्व में एसआईटी ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले तिरुपति लड्डुओं में कथित मिलावट का आरोप है।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है। चारों को प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घी की सप्लाई में अनियमितताएं मिलने पर गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई को जांच में पता चला कि वैष्णवी डेयरी के प्रतिनिधियों ने एआर डेयरी के नाम पर टेंडर हासिल किए थे। वैष्णवी डेयरी ने टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी करने के लिए एआर डेयरी के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी डॉक्यूमेंट और मुहरें बनाई थीं।

वैष्णवी डेयरी द्वारा बनाए गए नकली रिकॉर्ड में दावा किया गया कि उसने रुड़की में भोले बाबा डेयरी से घी खरीदा है, लेकिन उसके पास जरूरी मात्रा में आपूर्ति करने की क्षमता नहीं थी।

सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा चारों को सोमवार को तिरुपति कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT के सदस्य और सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर वीरेश प्रभु के कोर्ट में मौजूद रहने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 4 अक्तूबर 2024 को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी सहित अन्य की याचिकाओं पर सीबीआई को SIT बनाने का आदेश दिया था। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में 5 सदस्यीय SIT का गठन किया था। उन्होंने कहा कि टीम में एजेंसी के 2, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के एक अधिकारी शामिल थे।

क्या है पूरा मामला आंध्र के सीएम CM चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने 18 सितंबर को आरोप लगाया था कि राज्य में YSR कांग्रेस सरकार में तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू (प्रसादम्) में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। इसके अगले दिन TDP ने एक लैब रिपोर्ट दिखाकर अपने आरोपों की पुष्टि का दावा किया।

Related posts

विक्रम विश्वविध्यालय का नाम अब होगा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविध्यालय मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की घोषणा

jansamvadexpress

युवक कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली पहुंची मध्यप्रदेश के ग्वालियर

jansamvadexpress

KBC की हॉट सीट पर बैठी होनहार एस आई ने तनाव के चलते दे दी जान : डिप्रेशन बना मौत का कारण

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token