Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

तो सफेद पाउडर से थी दिल्‍ली को दहलाने की साजिश? : दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास ब्लास्ट

Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्‍ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ब्लास्‍ट से हड़कंप मच गया है। धमाका सीआरपीएफ स्‍कूल की दीवार के पास हुआ। धमाके के बाद आसमान में धुंए का गुबार देखा गया। जानकारी मिलते ही एफएसएल, आईएसएल और NSG की टीम पहुंच गई है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस चीज से किया लेकिन प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि कच्चे बम से धमाका हुआ है।

दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान स्कूल की दीवार पर सफेद पाउडर मिला है। एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा , एडिशनल कमिश्नर राजीव रंजन सहित करीब डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। स्पेशल सीपी, स्पेशल सेल आरपी उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए हैं।

सुबह 7 बजकर 30 मिनिट पर हुआ ब्लास्ट

दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 14 के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे CRPF स्कूल के पास धमाका हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। CRPF स्कूल की दीवार, आस-पास की दुकानें और कुछ कारों को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घना धुआं दिखाई दे रहा है। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

फेस्टिवल सीजन के बीच दिल्ली में इस धमाके को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चिंता जताई है। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) टीम के सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच रिपोर्ट में विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री क्रूड बम जैसी है, लेकिन पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आधिकारिक जानकारी मिल पाएगी।

किसी बड़े धमाके का ट्रायल तो नहीं रोहिणी में हुआ ब्लास्‍ट

हालांकि पहले इस धमाके को मामूली समझा जा रहा था लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी मामला गहराता गया। एनएसजी को इस धमाके में बड़ी साजिश नजर आ रही है। ऐसा जैसे किसी बड़े ब्लास्‍ट से पहले का ट्रायल हो। धमाके की तीव्रता भी इसी ओर इशारा कर रही है। आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों में दिल्‍ली के स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां आई थीं।

Related posts

प्रदेश की पहली डिजिटल हाईटेक गोशाला का होगा भूमिपूजन : सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

कठुआ में आतंकी हमला : सेना के 5 जवान हुए शहीद

पंजाब को छोड़ देश भर में आज किसानो का ट्रेक्टर मार्च : MSP सहित 13 मांगों को लेकर किसान एकजुट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment