Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशव्यवसाय

नागदा की लैंक्सेस उद्योग में स्टाफ कर्मी की संदिग्ध मौत- श्रम संगठन व परिजनों सहित भाजपा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद अनुकंपा नियुक्ति दी

उज्जैन (नागदा) ब्यूरो रिपोर्ट _नागदा में स्थित  लैक्सेस उद्योग में गुरुवार रात को एक स्टाफ कर्मी विष्णु चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी गांव बनबना की संदिग्ध  मौत हो गई। विष्णु नाईट शिफ्ट  में ड्यूटी पर आया था, वह बीओएच प्लांट में स्टाफ कर्मी के पद पर कार्यरत था। फेक्राट्तरी के स्टाफ के अनुसार विष्णु रात  3:30 बजे  अचानक अचेत हो गया, जिसके बाद उद्योग के स्टाफ उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रबंधन  के अनुसार विष्णु की  मौत हार्ट अटैक आने से हुई है, जिसको लेकर शुक्रवार सुबह जनसेवा चिकित्सालय में हंगामा भी हुआ। जिसके बाद विष्णु के परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि उद्योग प्रबंधन विष्णु के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति, बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी और राशि दी जाए।

प्रबंधन ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जाएगी, अन्य हितलाभ नियम के तहत होंगे वह दिए जाएंगे। इस बात को लेकर श्रम संगठन बीएमएस, इंटक, भाजपा और कांग्रेसी नेता ने विरोध किया। भाजपा नेता मोती सिंह शेखावत उद्योग वह प्रबंधन के एचआरके अधिकारी हेमंत सोनी के बीच जमकर हॉट टॉक भी हुई।

इधर विरोध के बाद दी नियुक्ति

विरोध के बाद अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर कांग्रेस भाजपा संगठन का विरोध जारी रहा जिसके बाद  11 बजे भाजपा, कांग्रेस, श्रम संगठन के नेता और विष्णु के परिजन व प्रबंधन के बीच उद्योग में आधे घंटे की चर्चा के बाद प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति का देने का पत्र इन नेताओं को सौंपा।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गुर्जर, रमेश चंद्र पाल, बीएमएस के किशन सिंह शेखावत, राजकुमार सिसोदिया इंटक के इंद्रजीत सिंह रघुवंशी, सरपंच शिवनारायण चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

Related posts

नेता बड़े स्मार्ट होते है मुझसे मिलने तो साधारण बनकर आते है जब उनके घर जाते है तो BMW दिखती है , नेता को समझने के लिए उनके बच्चो से मिलता हूँ – राहुल गाँधी

Jansamvad Express Digital

SC का बड़ा बयान: ₹2700 की कैंसर दवा ₹27,000 में, कीमत नरसंहार जैसी

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर के सहायक पुजारी के 15 वर्षीय पुत्र की मौत , रंगपंचमी की गैर में कलाबाजी करते विडिओ आया सामने

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment