Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पीएम मत्स्य सम्प्रदा योजना के कार्यक्रम एमपी मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष ने किया हंगामा

इंदौर |पीएम मत्स्य सम्प्रदा योजना के तहत इंदौर में आज हुए मत्स्य विभाग के तीसरे इवेंट के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब यह अतिथि के रूप में आए मध्यप्रदेश मत्स्य बोर्ड के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम बाथम का ही सम्मान नहीं किया गया  , कार्यक्रम में बुलाने के बाद भी सम्मान ना होने से नाराज बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर ही हंगामा कर दिया और नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से जाने लगे , हंगामा देख मोके पर मोजूद अधिकारियो ने उन्हें मनाने का प्रयास शुरू कर दिया |

दरअसल  इंदौर शहर  में  आज प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) का तीसरा आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ था ।  केंद्र सरकार के इस आयोजन में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के डीडीजी डॉ. जेके जेना, डॉ. अभिलाष लिखी (सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज), प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री डॉ. एल मुरुगन, मंत्री संजीव कुमार बलयान व मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी अतिथि के रूप में शामिल हुए थे | वही  मध्य प्रदेश मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम भी मंच पहुंचे मोजूद थे । कुछ देर बाद स्वागत कार्य्रकम शुरू हुआ, इस दौरान मंच पर मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया गया लेकिन सीताराम बाथम का स्वागत नहीं किया गया। इससे नाराज होकर सीताराम बाथम मंच से नीचे उतर गए। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारी उन्हें मनाने में जुट गए, लेकिन मानने के बजाय सीताराम बाथम ने अधिकारियों डाटना शुरू कर दिया और जमकर हंगामा किया।

Related posts

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दोरान पण्डे पुजारियों ने फुलझड़ी जलाकर मनाई दीपावली

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे

Jansamvad Express Digital

1 करोड़ की घूस मामले में नारकोटिक्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment