Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौर संभागउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,गंभीर हालत में युवक भोपाल रेफर

राजगढ़ | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता  दिग्विजय सिंह  आज राजगढ़ जिले के दौरे पर थे यह पर वह कांग्रेस  के जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माता  निधन होने पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर  उन्हे श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे वापस लौटते समय जीरापुर में एक बाइक सवार युवक उनके काफिले के सामने आ गया जिससे उनके कार की जोरदार भिडंत हो गई युवक फीका कर खम्बे से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया , घटना के दोरान कार में खुद दिग्विजय सिंह सवार थे , हादसा होते ही वह कार से उतरकर युवक को देखने पहुचे और उसे उपचार के लिए जीरापुर अस्पताल भेजा वह से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया ,  पूर्व मुख्यमंत्री की कार से एक्सीडेंट का एक सीसीटीवी भी सामने आया है

इस हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जीरापुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया है। घटना के साथ ही दिग्विजय सिंह भी जीरापुर अस्पताल जा पहुंचे थे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर उपचार व जांचों के लिए भोपाल रेफर किया गया है। दूसरी ओर दुर्घटना के बाद दिग्विजय की कार को जीरापुर पुलिस ने जब्त कर ल‍िया है। वे दूसरी कार से भोपाल के लिए रवाना हुए। चालक अख्तर खा निवासी गुना पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है गाड़ी विनोद राठौर निवासी गुना के नाम रजिस्टर्ड है।

कुछ दिन पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताश्री का देहांत हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पुरोहित के गांव कोड़क्या पहुंचे थे। वहां से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह वापस राजगढ़ की ओर आ रहे थे। तभी जीरापुर में शिक्षक कालोनी के समीप बाइक सवार बब्लू पिता मांगीलाल बागरी, उम्र करीब 25 वर्ष स़डक से गुजर रहा था। दिग्विजय सिंह की कार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बब्लू बाइक से नीचे जा गिरा व जख्मी हो गया। उसे सिर के साथ सहित कई स्थानों पर चोटे आई थी। उसी समय ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरूषोत्तम दांगी की गा़डी मौके पर आ पहुंची। ऐसे में दांगी व उनके सहयोगियों ने घायल को उठाया व स्वयं की गा़डी में बैठाते हुए उसे जीरापुर अस्पताल पहुंचाया गया पीछे-पीछे दिग्विजय सिंह भी अस्पताल जा पहुंचे। उन्‍होंने अस्‍पताल में चिकित्‍सकों से घायल युवक के हालचाल के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। दिग्‍विजय ने युवक सिर में चोट होने के चलते भोपाल रेफर करवाने की मांग की, ताकि उसका सीटी स्कैन करवाते हुए बेहतर उपचार हो सके। युवक को भोपाल रेफर किया गया है भोपाल में भी भर्ती करवाने के लिए दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में इंतजाम करवाए हैं।

Related posts

कर्नाटक हाईकोर्ट में आज पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका पर सुनवाई

Jansamvad Express Digital

क्रूनो पार्क में एक और चीता की मौत , नामीबिया से लाये गए अब तक 10 चीतों की मौत

जबलपुर  के डुमना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप मामूली बारिश में ही धराशाई हो गया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment