Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाटक मंचन कर बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का संदेश दिया उपस्थित महिलाओं को 200 नीम के पौधे देकर स्वागत किया

रिपोर्ट:- सचित बाहेती बदनवार

बदनावर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी जागरण मंच द्वारा दिगंबर जैन धर्मशाला पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का स्वागत किया। साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी हुए जिसमें एवरग्रीन ग्रुप, राधे मंडल, महेश्वरी मंडल, गणेश व्यायामशाला ने सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नाटक मंचन कर बेटे एवं बेटियों में फर्क नहीं करने का संदेश दिया एवं बेटों की तरह बेटियों को भी पढ़ाने की समझाइश दी। इस आयोजन में 200 से अधिक महिलाएं उपस्थित हुई । सभी महिलाओं को एवरग्रीन ग्रुप द्वारा नीम के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुषमा पाठक ने बताया कि कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो घर से बाहर निकल कर लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, एवं समाज सेवा सेवा कर रही हैं ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्ष मीना यादव, जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृतिका काबरा, महिला कोच बबीता पाल, रेखा अग्रवाल, समाज सेवी साधना गोरवाड़ा, डॉक्टर दीपशिखा दिवाकर मंच पर उपस्थित थे।

उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभावान मातृशक्ति का सम्मान किया जिसमें प्रमुख रुप से ज्योति बैरागी, कल्पना जोशी, मंजू रील, प्रतीक्षा सिसोदिया, श्रेष्ठा सिसोदिया, किरण सोमानी, सोनू पवार, सीमा रावल, मोहिका सिसोदिया, पूजा सोलंकी, डीम्मी गुज्जर, उषा बलदेवा, आदि का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुषमा पाठक ने की, कार्यक्रम की संयोजन जय श्री भट्ट, दीपा शर्मा, सहसंयोजक सारिका पटेल। संचालन स्मिता शर्मा ने किया, आभार सारिका पटेल ने माना।

सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एंजेल आर्य, सौम्या पाटीदार द्वारा सरस्वती वंदना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कामयानी शर्मा द्वारा स्वागत गीत सुनाया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत नारी जारी जागरण महिला मंडल द्वारा पौधे भेंट कर किया गया। वही नगर की महिला पार्षद अनीता यादव, अनीता चौहान, बबीता नागल, का भी स्वागत किया।
इस मौके पर आशा शराफ, शीला शराफ,ममता महेश्वरी, ललिता बाहेती,सपना व्यास, विद्या शर्मा, कमलेश ठाकुर, सीमा शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, विजय लता जोशी, निर्मलाआर्य, आशा रावल, वीणा दुबे, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास: सोशल मीडिया X पर डाली पोस्ट :लिखा- “मां कुश्ती मेरे से जीत गई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page