Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन| आध्यात्मिक गुरु सुदर्शन क्रिया के प्रणेता, योगगुरू श्री श्री रविशंकर ने आज महाकाल मंदिर के दर्शन किए आपने गर्भगृह से भगवान श्री महाकाल का पूजन अर्चन कऱ आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने शाल, दुपट्टा, प्रसाद व भगवान श्री महाकाल की तस्वीर प्रदान कर उनका सम्मान किया ।

योग गुरु ने e-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल-लोक भ्रमण किया आपके साथ इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे ।\

अभिनेत्री जयाप्रदा ने भी किये दर्शन

वही रविवार को फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आई उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन अभिषेक किया इस दोरान मंदिर समिति के द्वारा उनका सम्मान भी किया गया है  जयाप्रदा महाकाल दर्शन के बाद देश के 51 शक्तिपीठों में प्रमुख मां हरसिद्धि के दरबार में गुप्त पूजा की। करीब आधे घंटे तक जयाप्रदा मंदिर के अंदर मां का ध्यान लगाकर बैठी रहीं ।

ध्यान के बाद हरसिद्धि माता की आरती की ओर माता को श्रृंगार चढ़ाया । चैत्र की नवरात्रि में माता हरसिद्धि के दर्शन और पूजन का बहुत महत्व है और कहा जाता है कि मां हरसिद्धि के दरबार में मांगा गया हर कार्य और मनोकामना सिद्ध होती है । वर्तमान में फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को फिल्म कैरियर और राजनीतिक जीवन दोनों में ही कोई सफलता नहीं मिल पा रही है ।

 

Related posts

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर IT की दबिश , करीबियों के घर भी पड़ी दबिश ,करोडो की नगदी बरामद

Jansamvad Express Digital

एयर फ़ोर्स का ट्रेनी विमान तेलंगाना में क्रेश हुआ

नेपाल की यात्रा पर CJI BR गवई, न्यायिक संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment