Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा के महिदपुर प्रत्याशी बहादूर सिंह करोड़ पति ,बहादुर की पत्नी के पास 70 तोला सोना भी

उज्जैन | जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी बहादूर सिंह चौहान ने नामांकन जमा किया। इसके अनुसार उनके पास नगदी में 9 लाख रुपए हैं। विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि और फिक्स डिपाजिट में 2 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक की राशि है। 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति भी है। इसके अलावा पत्नी के पास 70 तोला सोना है।

जिले की महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक और चौथी बार फिर भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में आने वाले विधायक बहादूर सिंह चौहान ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। चौहान ने अपने नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में स्वंय के नाम पर चल-अचल संपत्ति, बैंकों में जमा राशि, फिक्स डिपाजिट का ब्यौरा भी दिया है। विधायक चौहान ने वर्ष 2023-24 के आयकर रिटर्न में स्वंय की वार्षिक आय 36 लाख 44 हजार 390 रूपए बताई है। वहीं विधायक चौहान ने आय का साधन कृषि से आय, वेयर हाउस, गोडाउनों व दुकानों से प्राप्त किराया, विधानसभा से प्राप्त वेतन भत्ते बताए है। चौहान पर किसी तरह का कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नही होने की जानकारी भी शपथ पत्र में दी है।

10 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति

शपथ पत्र में विधायक बहादूर सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि, आवासीय मकान, फ्लेट, दुकान, वेयर हाउस जैसी चल-अचल संपत्ति का चालू बाजार मूल्य 10 करोड़ 14 लाख 79 हजार 469 रूपए है।

बैकों में 2 करोड़ 47 लाख से अधिक जमा

विधायक चौहान के विभिन्न बैंकों में बचत खाते व फिक्स डिपाजिट में राशि 2 करोड़ 47 लाख 70 हजार 725 रूपए होना शपथ पत्र में बताए गए है। हालांकि उनके पास हाथ नगदी के रूप में 9 लाख रूपए है। इसके अलावा चौहान के नाम पर एक वाहन इनोवा क्रिस्टा जिसका मूल्य 21 लाख 65 हजार 936 रूपए है।

पत्नी के पास 70 तोला सोना

विधायक बहादूर सिंह चौहान के पास सोना-चांदी के जेवर नही है, पत्नी रामकुंवर बाई के पास 70 तोला सोना है, जिसका मूल्य 42 लाख रूपए है। इसके अलावा पत्नी के बैंक में जमा राशि 3 लाख 26 हजार 864 रूपए है।

1 करोड़ 66 लाख से अधिक का ऋण भी

विधायक चौहान के ऊपर विभिन्न बैंकों में ऋण भी है। शपथ पत्र के अनुसार चौहान पर 1 करोड़ 66 लाख 72 हजार 815 रूपए का बकाया बताया गया है।

Related posts

बाबा महाकाल दर्शन करने आई फिल्म एक्ट्रेस कावेरी प्रियम:भस्म आरती करने से जो एनर्जी मिलती हैं वह काफी अद्भुत

भाजपा कांग्रेस सहित आप के प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया

नई संसद का उद्घाटन हुआ , प्रधानमंत्री ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतिक सेंगोल को संसद में लगाया

Leave a Comment