Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने लिया सन्यास : अब नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट

टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर धवन ने शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

शिखर पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल हुए थे। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे खेला था, तब से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी।

एक मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में सिर्फ बचपन के 2 कोच का नाम लिया

श‍िखर धवन ने एक मिनट 17 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा- नमस्कार! आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर केवल यादें ही नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुन‍िया। मेरी हमेशा से एक ही मंज‍िल थी, इंड‍िया के ल‍िए खेलना। वह पूरा भी हुआ। इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहले मेरी फैम‍िली, मेरे बचपन के कोच तारक स‍िन्हा जी…मदन शर्मा जी, ज‍िनके अंडर में मैंने क्रिकेट सीखी।

 

टीम इंडिया में खेलने के बाद मुझे आप फैन्स का प्यार मिला। लेकिन वो कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है। बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं। मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद…

Related posts

एमएलसी सूरज रेवन्ना पर उसके ही सहयोगी ने लगाया योन उत्पीडन का आरोप , प्रज्वल के बाद भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार

आपदा में डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और तत्परता सच्चे मुख्यमंत्री की पहचान : सिंधिया

Jansamvad Express Digital

COP30 सम्मेलन: देशों से जलवायु कार्रवाई में एकजुट होने का आह्वान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment