Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

आष्टा | NASIR BELIM RANGREJमध्यप्रदेश में चुनावी साल की शुरुवात होने के साथ ही प्रदेश में भाजपा कांग्रेस ऐसे कोई अवसर को नहीं छोड़ना चा रही है जिसके माध्यम से उन्हें जनता के बिच में जाने का अवसर मिल रहा है , शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर आष्टा में कांग्रेस ने संविधान बचाओ सभा  का आयोजन किया जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद शामिल हुए । कन्नौद रोड स्थित दशहरा मैदान में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ ही , पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विधायक कुनाल चौधरी आष्टा जिला कांग्रेस प्रभारी करण कुमारिया समेत कई कांग्रेसी शामिल हुए।

संविधान बचाओ सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से कहा  बाबा साहेब की जयंती पर आज संकल्प लें कि हम संविधान की रक्षा करेंगे। हम अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे। कर्नाटक, तमिलनाडु देखो और अभी हाल ही में पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। हमारे सामने आज बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि शिवराज ने धोखे से सरकार बनाई वे जोड़-तोड़ की राजनीति करते हैं, खरीद फरोस्त की राजनीति करते है |

कमलनाथ ने कहा किसानों का कर्ज हमने माफ किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए  कहा कि हमारी सरकार को सौदेबाजी कर के  गिरा दिया गया। मैं भी चाहता तो सौदेबाजी कर सकता था , लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया, क्योकि हम लोकतंत्र की राह पर चलते है हम संविधान को मानने वाले है  हमने 15 महीने की सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया तो कौन-सा पाप किया। हमने कहा कि गोशाला बनाएंगे हमने बनाई। प्रदेशभर में हमने 1100 गोशाला बनाई।

अब चुनाव साल है तो चुनाव से पहले घोषणा करने निकले शिवराज

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने आरोप लगाया कि आपने दिया क्या भ्रष्टाचार दिया। घर-घर शराब दी, माफिया राज दिया। शिवराज जी आपको कुछ तो शर्म आनी चाहिए। अब फिर आखरी 5 महीने में आप फिर घोषणाएं करने निकल पड़े हैं। लाडली बहना योजना पर कहा कि आप 1000 देंगे और पर 12सौ का सिलेंडर दे रहे हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया अब जनता को फैसला करना है। प्रदेश में महंगाई हावी है।

अगर आपको विकास देखना है तो छिंदवाड़ा आएं

कमलनाथ ने कहा कि सीहोर जिला खुद मुख्यमंत्री का गृह जिला है, लेकिन यहां क्या हाल है विकास क्या होता है इसके लिए आप छिंदवाड़ा देखिए आपको फर्क समझ में आ जाएगा।तस्वीर आपके सामने है। हम सीहोर जिले को एक इतिहास बनाएंगे। सभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कुणाल चौधरी, बलवीर तोमर, मनोज राजानी, शैलेंद्र पटेल आदि कांग्रेस जनों ने भी संबोधित किया।

Related posts

वैश्य महासम्मेलन द्वारा स्वागत

Jansamvad Express Digital

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार केस में दोषी

दरभंगा में नहीं माने राहुल गांधी, पैदल ही अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे :राहुल पर हुई FIR

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment