Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

महाकाल मंदिर के पुजारी की मिलीभगत से गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने भस्मारती में प्रवेश कर किये दर्शन, पुजारी ने कहा हमें पता ही नहीं चला,प्रशासक ने कहा कार्यवाही होगी

Ujjain रंगपंचमी की बीते कुछ दिन जरुर हो गए है लेकिन रंगपंचमी पर्व के दोरान  महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती के दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इन्दोरी नेता गोलू शुक्ला का पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर के नियमो को तांक पर रखते हुए भस्मार्ती के दौरान गर्भ गृह में अंदर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासक ने कार्यवाही की बात कही है।

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में इंदौर बीजेपी नेता गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रुद्राक्ष गर्भगृह के अंदर आरती के दौरान हाथ जोड़कर खड़ा हुआ है। इस दौरान प्रदीप पुजारी आरती कर रहे है। इस दौरान किसी ने भी रुद्राक्ष को रोकने वाला नहीं दिखा। मंदिर में पुजारी पुरोहितों के अलावा सुबह आरती के दौरान कुछ कर्मचारी ही गर्भगृह में प्रवेश कर पाते है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि जहां आम और वीआईपी श्रद्धालु तक आरती के दौरान गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर पाते है। ऐसे में सवाल उठता है कि और आम दर्शनार्थियों को गर्भग्रह के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता है। ऐसे में गोलू शुक्ला के बेटे का गर्भ गृह के दर्शन व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो खुद रुद्राक्ष शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 12 मार्च को साझा किया था। पूर्व में भी रुद्राक्ष नियम विरुद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने को लेकर सुर्खियों में आ चुके है।

Related posts

*ग्राम बगड़ राजपूत से पैदल कांवड़ियों का दल हुआ रवाना, डीजे और फूलों से किया गया स्वागत

देर रात हुआ हरि और हर का मिलन : उज्जैन बना साक्षी

Jansamvad Express Digital

स्पीकर पद के लिए NDA के साथ INDIA भी कर सकती है दावेदारी , डिप्टी स्पीकर पद की मांग नहीं मानी तो उतारेगी स्पीकर पद का उम्मीदवार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment