Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज ग्वालियर , अचलेश्वर मंदिर में की पूजन

ग्वालियर | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चोहान चुनाव के नजदीक आने के साथ ही प्रदेश के धुँआ धार दौरे पर निकल पढ़े है , आज मुख्यमंत्री ग्वालियर दौरे पर है ,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंच गए हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उनका स्वागत किया है।

 

सीएम शिवराज सिंह एयरपोर्ट से सीधे अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हैं। यहां करीब 15 मिनट तक उन्होंने पूजा अर्चना की है। पूरे शिव परिवार की पूजा करने के बाद परिक्रमा लगाई है। अब वह रथ में सवार होकर जनदर्शन यात्रा (रोड शो) के लिए निकल चुके हैं। अचलेश्वर मंदिर पर पूजा से लेकर रथ में सवार होने तक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज सिंह के साथ रहे हैं

इसके बाद रोड शो के साथ सीएम शिवराज सिंह फूलबाग मैदान पहुंचकर “राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन” में शामिल होंगे और सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त अंतरित करेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान आज आएँगे उज्जैन , सप्त ऋषि की मूर्तियों का करेंगे अनावरण महाकाल दर्शन करेंगे

jansamvadexpress

Tesla: टेस्ला ने लौंच की पहली इलेक्ट्रिक कार : एक बार फुल चार्ज करने पर चलेगी 622 km

jansamvadexpress

उज्जैन के बडनगर में मोबाइल फटने से किसान की हुई मृत्यु पुलिस कर रही मामले की जांच

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token