Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोहन भागवत आज तीन सत्रों की बैठक में शामिल होंगे:संघ की केंद्रीय अखिल भारतीय कार्यकारणी के साथ हो रही है बैठक

उज्जैन के चिंतामन रोड पर सम्राट विक्रादित्य भवन में दो दिन से चल रही राष्ट्री स्वयं सेवक के केंद्रीय अखिल भारतीय कार्यकारणी की बैठक में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को अलग अलग सत्र की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद गुरुवार को भी तीन अलग अलग सत्र की बैठक में शामिल होकर शाम को मुरैना के लिए रवाना होंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिन से उज्जैन प्रवास पर है। वे केंद्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ चल रही बैठक में हिस्सा ले रहे है। संघ प्रमुख के साथ संघ के दतात्रेय होसबाले,रामकृष्ण गोपाल,मनमोहन वैद्य,अरुण कुमार,जयभान सिंह,श्री मकंदा सहित अन्य करीब एक दर्जन पदाधिकारी बैठकों में शामिल हो रहे है। बैठक में संघ के प्रांत और क्षेत्र की टोली को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस दौरान किसी को भी भवन में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। संघ प्रमुख की सुरक्षा और गोपनीय मीटिंग के दौरान संघ के स्थानीय पदाधिकारी को भी इंट्री नहीं दी गई है।

Related posts

शहरवासियों को महाकाल मंदिर में आधारकार्ड दिखाकर अलग द्वार से प्रवेश करने के निर्णय का संत अवधेश पूरी ने किया स्वागत

देपालपुर में गूंजा राष्ट्रगान, शान से लहराया तिरंगा; प्रेस क्लब ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Jansamvad Express Digital

भाजपा ने जारी किया मोदी की ग्यारंटी घोषणा पत्र

Leave a Comment