Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से की मुलाकात

नई दिल्ली || रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया के दो दिवसीय अधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलियाई संसद में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्लेस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।  रक्षा मंत्री ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ हुई बैठक को सार्थक बताया। सोशल मीडिया

प्लेटफॉर्म एक्स

पोस्ट में राजनाथ सिंह ने लिखा कि इस बैठक में रक्षा उद्योग, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय चुनौतियों सहित भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की गई। रक्षा उद्योग के तीव्र विकास और वैश्विक स्तर पर उच्च-गुणवत्ता वाली रक्षा तकनीक के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा उद्योग में गहरी साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद और साझा क्षेत्रीय स्थिरता पर ऑस्ट्रेलिया के दृढ़ समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही, एक स्वतंत्र, खुले और लचीले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया।

Related posts

घंटो परिवार के सदस्यों के लिए बिलखती रही बुजुर्ग , पुलिस के प्रयास से हुआ परिजन से मिलन

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग:भोपाल में 2 हजार से ज्यादा भावी शिक्षकों का प्रदर्शन

प्रयागराज महाकुम्भ की शुरुआत:पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान , 14 जनवरी को पहला शाही स्नान होगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment