Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी 3.0 में अब तक 11 बड़े रेल हादसे: झारखण्ड में बाम्बे हावड़ा मेल और मालगाड़ी की हुई भिडंत

सरायकेला | देश में रेल हादसों की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है , मंगलवार को फिर एक बार एक रेल हादसा हो गया है , इस बार  झारखंड राज्य  में बॉम्बे हावड़ा मेल हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा पोटोबेड़ा (सरायकेला खरसावां जिले) में हुआ। बताया गया है कि बॉम्बे हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी के साथ एक्सीडेट हुआ। ये हादसा मंगलवार को  प्रातकाल   के 3:45 बजे हुआ। घटनास्थल पर रेलवे की एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन पहुंच गई है। रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार वहां चक्रधरपुर डिवीजन के एडीआरएम भी पहुंच गए हैं। रेलवे के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 6 लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

बॉम्बे हावड़ा मेल हादसे का शिकार

इस हादसे के एक चश्मदीद के मुताबिक यात्री रात में सोए हुए थे। इसी बीच करीब 3 बजकर 45 मिनट के करीब जोर की गड़गड़ाहट हुई और ट्रेन हिल उठी। कुछ लोग अपनी बर्थ से नीचे गिरने की कगार पर आ गए। उधर रेलवे के मुताबिक सभी घायलों को मौके पर फर्स्ट एड दिया गया। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा था।

बताया जाता है कि हावड़ा से मुंबई जा रही मेल एक्सप्रेस ट्रेन की पांच बोगियां मंगलवार तड़के सुबह किलोमीटर संख्या 298/21 के पास बेपटरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में हड़कम्प मच गया। लगातार पांच बार रेलवे का हूटर बजाया गया।आनन फानन में 4.15 में एआरएमई ट्रेन को रवाना किया गया। इस दुर्घटना में जिन यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल और खरसांवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जाया गया।

मोदी सरकार में 10 बड़े रेल हादसे 

  1. कानपुर ट्रेन हादसा: 20 नवंबर 2016 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंदौर-पटना एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। जब गाड़ी पटरी से उतरी तब काफी तेज गति में थी और इस हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई।
  2. कुनेरू ट्रेन हादसाः 21 जनवरी 2017 को जगदलपुर- भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस आंध्र प्रदेश के कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी।
  3. कथौली ट्रेन हादसाः 19 अगस्त 2017 को कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश में कथौली के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा ट्रैक में खराबी आने के कारण हुआ था। ट्रैक का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया था।
  4. महाराष्ट्र ट्रेन हादसाः 16 अक्टूबर 2020 को महाराष्ट्र के करमाड के पास हैदराबाद-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस और हजूर साहिब नानदेड़-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस राजधानी स्पेशल के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी।
  5. अलीपुरद्वार ट्रेन हादसाः 13 जनवरी 2022 को बिकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह हादसा पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में हुआ था। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 36 लगो घायल हुए थे।
  6. बालासोर ट्रेन हादसाः 2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें तीन ट्रेनों के डिब्बे आपस में टकराए थे और 296 लोगों की मौत हुई थी। 1,200 से अधिक लोग घायल हुए थे। यहां कोरोमंडल एक्सप्रेस को पहले अप मेन लाइन पर जाना था, लेकिन गलती से इसे बगल की अप लूप लाइन पर स्विच कर दिया गया। इससे वह पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई और इसके 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से तीन डिब्बे बगल की पटरी पर जा गिरे और उसी समय स्टेशन पार कर रही 12864 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से टकरा गए।
  7. बक्सर ट्रेन हादसाः 11 अक्टूबर 2023 को बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग  घायल हुए थे।
  8. विजयनगरम ट्रेन हादसाः 29 अक्टूबर 2023 को विशाखा से पलासा जा रही एक विशेष यात्री ट्रेन सिग्नल की कमी के कारण कोथावलसा मंडल के अलमंदा-कंटाकापल्ली में पटरियों पर रुक गई थी। उसी समय उसके पीछे आ रही विशाखा-रायगड़ा ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी।
  9. मदुरै ट्रेन हादसाः 26 अगस्त 2023 को लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। रेलवे की तरफ से बताया गया था कि जिस डिब्बे में आग लगी थी, वह निजी डिब्बा था, जिसे अलग से ट्रेन में जोड़ा गया था और डिब्बे में गैस सिलेंडर होने के कारण आग लगी थी।
  10. जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसाः 17 जून 2024 को हुए इस हादसे में पहले से खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से आकर मालगाड़ी टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।
  11. बाम्बे हावड़ा मेल हादसा : 30 जुलाई 2024 को हुआ <  झारखंड राज्य  में बॉम्बे हावड़ा मेल हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा पोटोबेड़ा (सरायकेला खरसावां जिले) में हुआ। बताया गया है कि बॉम्बे हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी के साथ एक्सीडेट हुआ। ये हादसा मंगलवार को  प्रातकाल   के 3:45 बजे हुआ।

Related posts

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में घने कोहरे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jansamvad Express Digital

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में महिलाए तैनात

अमिताभ के लिए महाकाल से प्रार्थना ,जल्द स्वस्थ होकर प्रशसंको के बिच लोटे बिग बी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment