Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

‘मुझे पैसे दो, मैं महारानी हूं : बीच सड़क पर भिक्षा मांगने खड़ी हो गई महारानी

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो रातों-रात सेलिब्रिटी बनने का ख्वाब देखते हैं. उनकी इच्छा होती है कि लोग उन्हें जानें. वे जहां भी जाएं, उनकी अपनी पहचान हो. पहले के जमाने में ये सब तको संभव नहीं था, लेकिन आज के दौर में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने इन लोगों को एक नया प्लेटफॉर्म दे दिया. फेसबुक, ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम पर कई ऐसे लोग हैं, जो इस तरह के कंटेंट क्रिएट करते हैं और रातों-रात वायरल हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जो खुद को रानी बताकर मेकअप में अपनी ‘प्रजा’ से मिलने आ गई. ये महिला बीच रोड पर हाथ में होर्डिंग लेकर खड़ी थी, जिस पर लिखा था, ‘मुझे पैसे दो, मैं महारानी हूं!’ इस वीडियो को बोन्होमिया बाली (@bonhomia_bali) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो एक मशहूर क्लॉथिंग ब्रांड है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bonhomia_bali (@bonhomia_bali)

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खूबसूरत लड़की आंखों में काला चश्मा, लंबे शूज और सफेद शॉर्ट ड्रेस में मटकती हुई सड़क पर चल रही है. उसके हाथों में एक होर्डिंग है, जिस पर लिखा है कि मुझे पैसे दो, मैं रानी हूं. इस महिला को देखकर ऐसा लगता है कि ये सड़क पर रैम्प वॉक कर रही है. वो एक रेस्टोरेंट के सामने जाती है और अपने हाथ में होर्डिंग लेकर खड़ी हो जाती है. कुछ लोग उसे देखकर उसके अंदाज की वाहवाही करते हुए आगे बढ़ जा रहे हैं, तो कुछ लोग पैसे निकालकर उसे देते हुए नजर आ रहे हैं. वो बस मुस्कुरा रही है. कई बाइक और स्कूटी सवार लोग रुककर उसका वीडियो बना रहे हैं. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे अब तक 3 लाख 97 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है. वहीं, सैकड़ों की संख्या में कमेंट्स आए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए जुथामास पैनलवात (Juthamas Panlawat) नाम के यूजर ने लिखा है कि मुझे नहीं लगता है कि ये महिला पैसे मांगने को लेकर ज्यादा सीरियस है. ये शायद सिर्फ मजे के लिए ऐसा कर रही है. एलियाना नाम की महिला यूजर ने लिखा है कि मैंने आज तक इतनी गरीब महारानी कभी नहीं देखी. सिंडी राफेनिया ने कमेंट किया है कि कुछ काम कर लो. दूसरों से पैसे मत मांगो, क्योंकि जो लोग गुजर रहे हैं, वो भी पैसे कमाने के लिए ही घर से बाहर निकले हैं. वहीं, तकुया सूजी नाम के यूजर ने लिखा है कि सड़क पर उतरकर ये रानी भीख क्यों मांग रही है? राजा कौन है?

Related posts

मध्यप्रदेश में AIMIM और AAP बिगाड़ेगी कांग्रेस भाजपा का खेल

Jansamvad Express Digital

14 दिन की न्यायिक हिरासत में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

Jansamvad Express Digital

उज्जैन सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत , कार और कंटेनर की आमने सामने हुई भिडंत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment