Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

लव बर्डस , विदेशी कछुआ हो या अफ्रीकी तोते : अगर पालने का शोक है तो करवाए आज ही रजिस्ट्रेशन

विदेशी पक्षी, जीव-जंतु पालने का शौक रखते हैं तो अब कोई बंदिश नहीं रहेगी। खुलेआम शौक से इन्हें पाल सकेंगे, बस विदेशी कछुआ हो या अफ्रीकी तोते, लव बर्ड्स सभी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

31 अगस्त इसके लिए टाइम लाइन दी गई है, जो भी विदेशी जीव-जंतु पाल अथवा बेच‎ रहे हैं, वे वन विभाग के परिवेश पोर्टल 2.0 पर पंजीयन करवा लेंं। इसके बाद अगर आप विदेशी जीव-जंतु पालते हैं तो उसे लीगल माना जाएगा।

डब्ल्यूएचओ व वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने तय किया कि कोविड के बाद, जो भी विदेशी जीव-जंतु यहां पाले जाते हैं व प्रजाति और संख्या का डाटा बेस तैयार होगा। इसे लेकर सभी शहरों को टारगेट मिला कि उनके यहां विदेशी जीव-जंतु पाले जा रहे हैं

तो आइडेंटिफाई करें, ताकि ये पता चल सके कि कौन-कौन सी विदेशी प्रजाति के जंतु, पक्षी यहां पल रहे हैं व कब से उन्हें पाला जा रहा है, ताकि कोई संक्रमण फैले तो शासन के पास जीव-जंतुओं को लेकर पूरा डेटा रहे, जिससे कि उसे नियंत्रण करने में तत्काल प्रभाव से मदद मिल सके।

Related posts

गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया

COP30 सम्मेलन: देशों से जलवायु कार्रवाई में एकजुट होने का आह्वान

Jansamvad Express Digital

दीपक ट्रेडिंग कम्पनी बदनावर में साढ़े पाँच लाख रूपये की चोरी करने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Leave a Comment