Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा, ‘हम पर झूठे आरोप लगाए गए। हमें लापता जेंटलमेन कहा गया, लेकिन इसी दौरान देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है।’ लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले सोमवार को CEC ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने फेक न्यूज रोकी, लेकिन खुद पर होने वाले हमले नहीं रोक पाए।’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों का जवाब देते हुए कहा- शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा था- शाह ने 150 कलेक्टरों को धमकाया है।

पहली बार चुनाव के बाद होने वाली हिंसा रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रखने का फैसला किया गया है। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसी जगहों पर यह फोर्सेस पोस्ट पोल वॉयलेंस रोकेंगी।

Related posts

ओलिंपियाड-2023 में रिजवान व ताहिर के चयन से हर्ष

Jansamvad Express Digital

नागदा की लैंक्सेस उद्योग में स्टाफ कर्मी की संदिग्ध मौत- श्रम संगठन व परिजनों सहित भाजपा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद अनुकंपा नियुक्ति दी

Jansamvad Express Digital

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जंग फूड/स्ट्रीट फूड/फास्ट फूड की जांच एवं स्ट्रीट फूड वेंडर को दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Comment