Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने विकसित भारत के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए 8% जीडीपी वृद्धि पर दिया जोर

नई दिल्ली || वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने विकसित भारत के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए 8% जीडीपी वृद्धि दर पर जोर दिया है। नई दिल्‍ली में आज कौटिल्‍य आर्थिक सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सुश्री सीतारामन ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच घरेलू कारकों से देश की विकास दर मजबूत बनी हुई है। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक उतार-चढ़ाव को झेलने की देश में पर्याप्‍त क्षमता है। वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली है और निरंतर विकास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक संघर्ष तेज़ हो रहे हैं, और वर्तमान ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधारों की आवश्यकता है।

Related posts

उज्जैन के छात्र जयसिंह राठौर से मिलेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम

महाकाल मंदिर परिसर में हुआ होलिका दहन , देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई गई होली

Jansamvad Express Digital

फिर उठी रावण दहन की मांग: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने की बैठक

Leave a Comment