Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर हुआ नवकार महामंत्र जाप

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिछड़ौद के श्वेतांबर जैन समाजजनों ने बुधवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। आयोजन के अंतर्गत गांव के दोनों जिन मंदिरों में कई प्रकार के आयोजन संपन्न हुए। पर्व के चलते सुबह 7 बजे से ही समाज के श्रावक- श्राविकाओं की मंदिरों में दर्शन- पूजन को लेकर भीड़ देखी। समाज के श्रावक- श्राविकाओं ने बड़ी शांति और सद्भावना के साथ दर्शन- पूजन करते हुए पर्व की खुशियाँ मनाई।

गांव के श्री सुविधीनाथ प्रभु एवं श्री विमलनाथ प्रभु जिन मंदिर परिसर में समाज के श्रावक- श्राविकाओं ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 7:30 बजे के शुभ मुहूर्त से दोनों जिनमंदिर परिसरों में अक्षत से कई प्रकार की कलाकृतियों में गहुलीयां बनाई। वहीं श्रावक- श्राविकाओं ने नित्य- नियमित होने वाले जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ पाद- प्रक्षालन करते हुए वासक्षेप, कैशर इत्यादि से देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना की। बाद में देवी- देवताओं की प्रतिमाओं की चांदी के वर्कों से अंगरचना की गई।

साथ ही श्रावक- श्राविकाओं ने एक साथ मिलकर 9 बजे स्नात्र पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रावक- श्राविकाओं ने शांतिनाथ भगवान की पूजा- अर्चना कर चैत्यवंदन, देववंदन पाठ करते हुए शांति कलश आदि के आयोजन किए। वहीं श्राविकाओं ने स्थानीय उपाश्रय में एकत्रित होकर दोपहर 2:30 बजे से नवकार महामंत्र का जाप किया। जिसमें बेजुबान जानवरों के साथ हो रहे अत्याचार और उनकी हिंसा को लेकर उनके जीवन के आत्म- कल्याण को लेकर प्रार्थना की गई। इधर श्राविकाओं ने नौ दिवसीय चल रही अषटापद ओलीजी पर्व के चलते आयंबिल, एकासना, बियासना आदि की तपस्याएं भी की। समापन पर भगवान की आरती कर प्रभावना बांटी। इस दौरान सैंकड़ों श्राविकाएं आदि मौजूद रही।

Related posts

तेलंगाना भाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी, 14 लोगों के नाम; 119 में से 114 सीटों पर प्रत्याशी तय

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जेल से चिट्ठी: ‘अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा तो हिल जाएगा चौथी पास राजा का राजमहल’

आज होगा विक्रमोत्सव 2025 का आगाज : सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह करेंगे 125 कार्यक्रमों का शुभारम्भ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment