Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शहर में निर्माणाधीन अस्पताल के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में नगर पालिक निगम की टीम ने शहर में अवैध रूप से तेयार हो रहे अस्पताल की बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाही को अंजाम दिया | नगर निगम द्वारा आज अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए निर्माणधीन बिल्डिंग में अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर निगम और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

उज्जैन  नगर पालिक  निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज फिर नगर निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए फ्रीगंज क्षेत्र में एक तीन मंजिला बिल्डिंग से अवैध निर्माण हटाया।।दर असल ये बिल्डिंग एक अस्पताल के लिए तेयार हो रही थी और शहर के प्रतिष्ठित  डॉ रुपेश खत्री द्वारा इस बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें स्वीकृत नक्शे के विपरित तीन फीट अतिरिक्त निमार्ण कर लिया गया था।

जिसको हटाने के लिए नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए बावजूद इसके अवैध निर्माण नहीं हटाया गया ।जिसके चलते नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए आज अवैध निर्माण तोड़ दिया।

Related posts

अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने किए महाकाल के दर्शन:भस्म आरती में शामिल हुईं

इंदौर के रहवासी क्षेत्र में फिर नजर आया तेंदुआ , रहवासी दहशत में वन विभाग की टीम जाँच में जुटी

Jansamvad Express Digital

उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बेगम बाग़ के मकान मालिको को दिए नोटिस

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment