Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

श्री माधव क्लब के सचिव बने कलवाडिय़ा

उज्जैन। श्री माधव क्लब के चुनाव संपन्न हो गए है  इसमें सचिव पद पर शैलेष बंटू कलवाडिय़ा ने जीत हासिल  की। उन्हें 416 वोट मिले। दूसरे प्रत्याशी संतोष अग्रवाल को 164 वोट प्राप्त हुए।

कलवाडिय़ा लगातार दूसरी बार क्लब के सचिव निर्वाचित हुए है उन्होंने जीत के बाद  कहा कि मेरे दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को देखकर सदस्यों ने मुझे फिर से मौका दिया है। मैं सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और क्लब हित में कार्य करूंगा।

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी को समर्थकों ने पुष्पमाला पहनाई और जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी की गई। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही सचिव पद के लिए शैलेष बंटू कलवाडिय़ा व संतोष अग्रवाल सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने सदस्यों के साथ में मीटिंग की और संपर्क भी किया था। कलवाडिय़ा दूसरी बार सचिव बने हैं। सचिव पद का कार्यकाल दो साल का रहता है।

श्री माधव क्लब की स्थापना 1998 में रियासतकाल के दौरान माधवराव सिंधिया सीनियर द्वारा अंग्रेज और रियासत के अधिकारियों को मनोरंजन और खेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। क्लब के बॉयलाज के अनुसार पदेन संभागायुक्त क्लब के अध्यक्ष होते है। सदस्य केवल सचिव को चुनते है। इसके बाद शेष पदाधिकारी और कार्यकारिणी का गठन किया जाता है।

Related posts

देश में एंटी-पेपर लीक कानून यानी पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 लागू

jansamvadexpress

अपने ही बयान में फंसे मुख्यमंत्री यादव , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा आदिवासीयो से माफ़ी मांगे सीएम

jansamvadexpress

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

cradmin

Leave a Comment

Please enter an Access Token